Posts

Showing posts from April, 2014

वो देखो फातिमा बड़ी हो गई....

Image
With Best Wishes. This was my daughters first birthday gift and my first to all daughter Fans. I think materialistic gifts and expectations from children have become a fashion, though everybody know in their heart how important and priceless are non material gifts like 'Prayers'. May be that's why we write with every gift "with best wishes''. ​वो  देखो   फातिमा बड़ी हो गई पैरों पे अपने खड़ी हो गई | वैसे तो पहले ही ऊँची बहुत थी कुछ  और नाक अपनी खड़ी हो गई ।। शरारत  में डूबे  ये नैना  तुम्हारे  हरारत  सी दिल में करे हैं हमारे। वो  चिड़िया, वो टॉफी  वो सीटी तमाम वो चाचू की गोदी वो दादा सलाम कुल  तीन एक बिलांक की तुम हो, मगर हर इक   अदा तुम्हारी  बनाए  ग़ुलाम । वो  देखो   फातिमा बड़ी हो गई... चटख हैं ये बादल से तेवर तुम्हारे खिलौने  हमारे हैं ये जेवर तुम्हारे। ये जेवर तुम अपने रखना संभल कर ज़माने के ख्वाबों से रखना बचा कर ।। ख्वाबों की दुनिया  से आगे निकल कर सवालों  जवाबो...